South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

Uttralhand :अमित शाह किन-किन मुद्दों पर करेंगे चर्चा, पुलिस साइंस की बैठक का क्या है एजेंडा ?

1 min read

Uttralhand :अमित शाह किन-किन मुद्दों पर करेंगे चर्चा, पुलिस साइंस की बैठक का क्या है एजेंडा ? 

Bureau report

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा दिनांक 07/08 अक्टूबर, 2023 को दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में किया जायेगा। “Policing in Amrit Kaal” थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन शनिवार, 07 अक्टूबर, 2023 को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अमित शाह, माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार मुख्य अतिथि और माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

समापन समारोह रविवार, 08 अक्टूबर, 2023 को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) सभागार में होगा। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.)  गुरमीत सिंह  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D): पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, नई दिल्ली की स्थापना 1970 में की गई थी। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) देश की सभी पुलिस एजेंसियों को उनके बुनियादी ढांचे, मानव संसाधनों और प्रक्रियाओं को उन्नत और आधुनिक बनाने में मदद करती है। राज्य पुलिस बलों के लिए एक थिंक टैंक होने के नाते BPR&D अपनी वार्षिक गतिविधियों में से एक के रूप में ऐसी कांग्रेस का आयोजन करती है। श्री बालाजी श्रीवास्तव, महानिदेशक, BPR&D इस कांग्रेस के संयोजक हैं। सभी रैंकों के पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, फारेसिंक विशेषज्ञ प्रतिष्ठित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के विचार-विमर्श में सक्रिय भाग ले रहे हैं।

49 वे अखिल भारतीय फूल सिंह साइंस कांग्रेस में कुलचे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में निम्नलिखित 5 विषयों (Themes) को चयनित किया गया है-
1. 5जी युग में पुलिस व्यवस्था (Policing in 5G Era)
2. नारकोटिक्स: एक अभूतपूर्व दृष्टिकोण (Narcotics : A Game Changing Approach)
3. पुलिस और सीएपीएफ के बीच समन्वय (Coordination between Police and CAPFs)
4. आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियां (Internal Security & Social Media Challenges)
5. सामुदायिक पुलिसिंग (Community Policing)

प्रधानमंत्री द्वारा DGsP/IGsP सम्मेलन 2022 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जाएंगे।

Parliamentary Standing Committee No. 237 के निर्देशों के अनुपालन में ग्राम पुलिस प्रणाली एवं पुलिस शिकायत प्रधिकरण की प्रभावशीलता पर दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जाएंगे।
प्रत्येक सेशन के Outcomes गृह मंत्रालय को Policy बनाने हेतु प्रेषित किये जाएंगे।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के आयोजन में उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारियों को अत्यन्त उत्साहपूर्ण रिस्पांस मिला है। अब तक पुलिस अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, फारेसिंक विशेषज्ञों आदि द्वारा पेपर प्रेषित किये गये हैं, जिनका BPR&D की एक विशेष समिति द्वारा आंकलन कर 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रस्तुत करने हेतु चयनित किये गये हैं। अब तक लगभग 106 प्रतिभागियों का नामांकन प्राप्त हो चुका है तथा 19 विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्र स्पीकर हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है।

पुलिसिंग इन अमृत कल की थीम पर आधारित होगी अखिल भारतीय पॉलिसी साइंस कॉन्फ्रेंस

प्रत्येक विषय (Theme) पर एक सेशन, ब्रेकआउट सेशन और उससे सम्बन्धित प्रस्तुतिकरण होगा। इस प्रकार 07 एवं 08 अक्टूबर को मिलाकर कुल 09 सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र में पेपर प्रस्तुुत किये जायंगे। तत्पश्चात् माडरेटर द्वारा विषय के सभी आयामों को सम्मिलित करते हुये अपना पक्ष रखा जायगा। सत्र में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के ATR पर भी चर्चा होगी। अंत में सदन द्वारा सम्बन्धित विषय पर खुली चर्चा होगी और 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के नये संकल्प पारित किये जायेंगे। यह संकल्प पुलिसिंग के लिये मार्गदर्शक बिन्दु होंगे। इस अवसर पर चयनित पेपरों का एक कम्पेडियम भी विमोचित किया जायेगा।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में डिजिटलाइजेशन का उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रबन्धन हेतु उत्तराखंड पुलिस इवेंट इनविटेशन मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है, जिसमें इवेंट डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए कई सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।

49 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में 30 लगेंगे स्टॉल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक Police Tech एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। एग्जीबिशन के उद्घाटन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। एग्जीबिशन में 30 स्टॉल लगाये जाएंगे, जिसमें बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे। उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और एसडीआरएफ द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये जा रहे हैं। टेक्निकल एग्जीबिशन में देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। दिनांक 08 अक्टूबर, 2023 को समस्त लोगों के लिए एग्जीबिशन खुली रहेगी।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान  गृह मंत्री द्वारा 3 प्रकाशनों का डिजिटल विमोचन किया जाएगा।
1. 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का सार संग्रह (कम्पेडियम)।
2. पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो द्वारा प्रकाशित पुलिस विज्ञान पत्रिका।
3. टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित उत्तराखण्ड पुलिस मार्चिंग विद द टाइम्स।

पुलिस मुख्यालय बैठक का यूट्यूब के जरिए करेगा सीधा प्रसारण

सत्र एवं कार्यक्रमों के अपडेट, फोटो, वीडियो, दैनिक प्रेस नोट, आदि पुलिस मुख्यालय के प्रेस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपको समय-समय पर सुगमता से प्राप्त होते रहेंगे। सभी कार्यक्रमों का उत्तराखण्ड पुलिस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं इस लिंक https://www.youtube.com/@UttarakhandPoliceYT पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!