South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

IAS ऑफीसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दिवाली मेला

1 min read

 

सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय संजीवनी दिवाली फेस्ट – 2023 का रविवार को समापन हुआ।

ब्यूरो रिपोर्ट

समापन दिवस के अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु ने कहा कि इस वर्ष मेला अन्य वर्षो से भी अधिक भव्य और दिव्य हुआ है। समाज सेवा और संस्कृति के संगम संजीवनी फेस्ट आने वाले समय में और बड़े स्तर पर हो इस पर भी संस्था द्वारा काम किया जाएगा। उन्होंने बताया फेस्ट का संचालन संजीवनी संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा किया जाता है।

 

संजीवनी संस्था की सचिव  रश्मि बर्द्धन ने कहा कि संजीवनी दिवाली फेस्ट में दूरस्थ एवं सीमांत जिलों से महिलाओं, उद्यमियों को बुलाया गया है। यह फेस्ट महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, एवं आत्मनिर्भर गांव की परिकल्पना को पूर्ण करता है। स्थानीय लोगों के फेस्ट में प्रतीभाग करने से हर वर्ष मेला नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहा है। संजीवनी संस्थान आने वाले समय में राज्यहित और समाज हित में ऐसे कार्य करते रहेगा।

 

फेस्ट में लगे विभिन्न स्टॉल के संचालकों ने बताया कि संजीवनी संस्थान द्वारा उन्हें दिवाली से ठीक पहले अपने उत्पादों को बेचने हेतु एक मंच दिया जाता है। उन्होंने बताया फेस्ट के माध्यम से उनके उत्पादों को एक बाजार मिलता है, जहां से उनकी आमदनी में इजाफा होता है। फेस्ट में आए लोगों का उत्पादों के प्रति सकारात्मक रुख रहता है। उन्होंने बताया कि संजीवनी संस्थान के सदस्य द्वारा उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से हर संभव मदद की जाती है।

अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी संजीवनी दिवाली फेस्ट आमजन के बीच आकर्षण का खासा केंद्र रहा। फेस्ट-2023 के अवसर पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, संस्कृति एवं सभ्यता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्टालों के माध्यम से इन्हें प्रमुखता से दर्शाया गया था। फेस्ट में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को स्टालों के माध्यम से बेचा गया। जिसमे शॉल, मफलर, स्वेटर, पंखी, पूजा आसान, राजमा, पहाड़ी हाथ से बनी मोमबत्ती, मिट्टी के बर्तन, दिए, रिंगाल के उत्पादों , सजावट सामग्री, के साथ ही पहाड़ी फलों जैसे माल्टा, संतरा और बुराश के जूस, घरों में निर्मित अचार, आदि के विशेष उत्पादों को जगह दी गई है। संजीवनी दिवाली फेस्ट-2023 में श्री अन्न (मिलेट भोज) को बढ़ावा देने की मकसद से राज्य के विभिन्न मोटे अनाज से बने उत्पादों को विशेष महत्व दिया गया था। इस वर्ष मेले में स्थानीय लोगो ने भी बड़ चढ़कर के खरीदारी की।

 

उल्लेखनीय है कि संजीवनी उत्तराखंड के सिविल सेवा अधिकारियों की पत्नियों द्वारा संचालित एक संस्था है। संस्था द्वारा समय समय पर उत्तराखण्ड राज्य के सामाजिक उत्थान की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी क्रम में अन्य वर्षो के भांति इस वर्ष भी संजीवनी संस्था द्वारा संजीवनी दिवाली फेस्ट का आयोजित किया गया।

इस दौरान फेस्ट में अनुराधा सुधांशु, अंशु पांडे, अरुणिमा सिन्हा, निर्मला सेमवाल, हरिका आर राजेश, रजनी तोमर, शालिनी शाह एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!