इमराना परवीन बनी कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चे का प्रदेश महा सचिव
1 min readइमराना परवीन बनी कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चे का प्रदेश महा सचिव
ब्यूरो रिपोर्ट
महिला कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लामा ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव के पद पर इमराना परवीन को मनोनीत किया है ।
कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लामा ने पत्र जारी किया है जिसमें इमराना प्रवीण को उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है पत्र के मुताबिक इमराना परवीन को कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई दी है आशा जताई है कि इमराना परवीन कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक ले जाने में अपना पूर्ण योगदान देगी
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महिला प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत होने पर इमरान परवीन का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर काम कर रही है इससे आम लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।
उनका कहना है कि महासचिव के पद पर मनोनीत होने पर वे एक अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा कांग्रेस पार्टी के महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का भी आभार जताया है।