Big news आत्मनिर्भर नारी, सशक्त उत्तराखंड , के तहत शुरू होगा सदस्यता अभियान: ज्योति रौतेला
1 min read



आत्मनिर्भर नारी, सशक्त उत्तराखंड , के तहत शुरू होगा सदस्यता अभियान: ज्योति रौतेला
उत्तराखंड में महिला कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी सदस्यता अभियान
प्रदेश की आधी आबादी को मुख्यधारा से जोड़ने और महिला सशक्तिकरण के सिद्धांत को चरितार्थ करने के लिए कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। पार्टी उत्तराखंड के 70 विधानसभाओ के 11हजार 729बूथ पर संगठन को मजबूत करने के दृष्टिकोण से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
महिला कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि प्रदेश में 83 लाख से अधिक मतदाता है जिसमें 40 लाख 20 हजार,038 महिला मतदाता हैं। महिलाओं को राजनीतिक तौर पर सक्रिय करना ,प्रदेश के बुनियादी विकास के एजेंडे के साथ उन्हें जोड़ने का मुख्य उद्देश्य है
- महिलाओ की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के मुद्दे के साथ सक्रिय करना है।
उनका कहना है कि जिस तरह प्रदेश के 13 जिलों की 70 विधानसभा में 95 ब्लॉकों में महिलाएं राजनीतिक तौर पर सभी चुनावों भागीदारी कर रही है नि संदेह उत्तराखंड के विकास के लिए उनकी भूमिका अहम है , मगर कांग्रेसपार्टी महिलाओंको उत्तराखंड के जन्म मुद्दोंके साथ जोड़ना चाहती है
आबादी आधी आबादी को हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी एक बड़े अभियान की शुरुआत की । महिलाओं की उत्तराखंड के विकास क्या भूमिका है उसको और सशक्त कैसे बनाया जा सकता है। इस बात पर फोकस किया जाएगा।
आंकड़े बताते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में महिला मतदाता ने 64 फ़ीसदी से अधिक मतदान किया था जबकि पुरुषों की मतदान प्रतिशत 58 फ़ीसदी था इससे साफ है महिलाएं राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं उनकी भूमिका प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। जन मुद्दों के साथ जोड़ने का काम किया जाना हैं
- सशक्त संगठन, मजबूत बूथ के अभियान की होगी शुरुआत
- महिला कांग्रेस पार्टी का मिशन 25
उत्तराखंड के विकास में महिलाओं की भूमिका आने वाले 25 सालों में क्या होगी इस बात को लेकर उन्हें जागरूक करेगी। क्योंकि 25 साल के बाद उत्तराखंड निर्माण को 50 साल पूरा हो जाएगा। आबादी को पूरा हक, के उद्देश्य के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी।
- आपको बता दे कि महिला कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतला 15 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगी
