Maharashtra assembly election 2024 शिवसेना की विधानसभा में मिली जीत से कार्यकर्ता उत्साहित
1 min read

Maharashtra assembly election 2024 शिवसेना की विधानसभा में मिली जीत से कार्यकर्ता उत्साहित
प्रदेश अध्यक्ष काजल सिंह द्वारा प्राचीन शिव मंदिर बंजारा वाला देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाराष्ट्र में यशस्वी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति द्वारा स्वर्णिम और ऐतिहासिक विजय पर संपूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से महायुति गठबंधन को शुभकामनाएं दी गई।
और इसी कार्यक्रम में शिवसेना पर विश्वास जताते हुए किन्नर समाज द्वारा शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करी गई। जिसमे प्रदेश सचिव के पद पर किन्नर अदिति शर्मा जी के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा की गई। तथा अन्य सभी किन्नरों को महानगर इकाई में सदस्यता दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह द्वारा किन्नर समाज को आश्वासन दिया गया कि समाज की मुख्य धारा में उनको लाया जाएगा और शिवसेना के माध्यम से समाज में उचित मान सम्मान दिया जाएगा।
शिवसेना एक हिंदुत्व आधारित क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना १९ जून १९६६ को बाल ठाकरे ने की थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है और यह महाराष्ट्र में सक्रिय है¹।
शिवसेना के संगठन में निम्नलिखित शामिल हैं:
– *नेतृत्व*: एकनाथ शिंदे शिवसेना के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
– *मुख्यमंत्री*: शिवसेना के नेताओं में से एक, उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
– *लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व*: शिवसेना ने लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा में कई सीटें जीती हैं।
– *चुनाव चिन्ह*: शिवसेना का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष है, लेकिन हाल ही में चुनाव आयोग ने इसे बदलकर मशाल कर दिया है²।
प्रदेश अध्यक्ष काजल सिंह द्वारा किन्नर अदिति शर्मा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी।शिवसेना में सम्मिलित होने पर किन्नरों में हर्ष और उत्साह व्याप्त था। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय प्रदेश प्रभारी राहुल चौहान जी मुख्य अतिथि युवा सेवा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पंडित जी उपस्थित रहे और प्रदेश महासचिव यशोदा अग्रवाल,जिला अध्यक्ष देहरादून निशा मेहरा, जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्रीमती रीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष देहरादून सीता थापा, महानगर सचिव आशा सजवान,अरुणा अग्रवाल, अनुष्का किन्नर, सूमी राजपूत, डिम्पल किन्नर, अर्पिता, कामिनी जोशी, रीता शर्मा, सरिता चौधरी, नेहा सिंह, आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थिति रही।