मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने केदारनाथ में की पूजा अर्चना
1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने केदारनाथ में की पूजा अर्चना
ब्यूरो रिपोर्ट
mukhymantri Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ धाम पहुंचकर के बाबा केदारनाथ के दर्शन किए इस मौके पर उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए उन्होंने पूजा अर्चना की है ।प्रदेश उन्नति के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेशवासियों को सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का अभिनंदन भी स्वीकार किया। केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से जानकारी ली।
इस मौके पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह केदारनाथ धाम पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा की आपसे बता दें कि 3 नवंबर को कपाट बंद हो जाएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में जहां श्रद्धालुओं का अभिनंदन स्वीकार किया वहीं श्रद्धालुओं से भी बातचीत की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश सरकार केदारनाथ के विकास को लेकर निरंतर काम कर रही है कई बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ के मास्टर प्लान को लेकर भी काम चल रहा है पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार केदारनाथ का भ्रमण भी कर रहे हैं और योजनाओं की समीक्षा भी कर रहे हैं केदारनाथ के पुनर्निर्माण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की कई बड़ी योजनाएं चल रही है।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंघानी ने प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की है आपको बता दें कि हाल में केदारनाथ में हुए लैंडस्लाइड के लिए केंद्र सरकार ने 10 करोड रुपए का आर्थिक पैकेज भी जारी किया है जबकि राज्य सरकार ने केदारनाथ क्षेत्र के विकास के लिए 48.36 करोड रुपए की योजनाएं मंजूर की है इस तरह से केदारनाथ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है।