South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

UP 21, IAS Posting: यूपी को मिले 21 नए IAS officers मुरादाबाद में ‘शक्ति दुबे तो वाराणसी में रिया की पहली पोस्टिंग देखें पूरी Posting List

1 min read

UP IAS Posting: यूपी को मिले 21 नए IAS officers मुरादाबाद में ‘शक्ति दुबे तो वाराणसी में रिया की पहली पोस्टिंग देखें पूरी Posting List

लखनऊ | ब्यूरो रिपोर्ट

​उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से कठिन प्रशिक्षण पूरा कर लौटे 2025 बैच के 21 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को उत्तर प्रदेश कैडर में पहली फील्ड तैनाती दे दी गई है। ये सभी युवा अधिकारी अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत करेंगे।

UPSC टॉपर शक्ति दुबे को मिली मुरादाबाद की कमान

​इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम शक्ति दुबे का है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टॉप किया था। मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे को उनकी पहली पोस्टिंग के लिए मुरादाबाद जिला आवंटित किया गया है। एक मेधावी छात्रा से लेकर देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा के शीर्ष तक पहुँचने वाली शक्ति दुबे पर अब मुरादाबाद में बेहतर प्रशासन देने की जिम्मेदारी होगी।

New Officers: इन जिलों में तैनात हुए 21 ट्रेनी आईएएस

​सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रदेश के प्रमुख और चुनौतीपूर्ण जिलों में भेजा गया है ताकि वे जमीनी स्तर पर प्रशासनिक बारीकियों को सीख सकें:

1

शक्ति दुबे

मुरादाबाद

2

कोमल पुनिया

इटावा

3

आदित्य विक्रम अग्रवाल

अयोध्या

4

मयंक त्रिपाठी

कुशीनगर

5

हेमंत

आगरा

6

संस्कृति त्रिवेदी

हरदोई

7

रिया सैनी

वाराणसी

8

शिवांश सुभाष जगाड़े

बलरामपुर

9

शिवम सिंह

प्रयागराज

10

सलोनी गौतम

मथुरा

11

सिद्धार्थ सिंह

आजमगढ़

12

श्वेता

लखनऊ

13

रेखा सियाक

बांदा

14

आयुष जायसवाल

अलीगढ़

15

अपूर्वा सिंह

बस्ती

16

आयुष सैनी

झांसी

17

मुकुल खांडेलवाल

गोरखपुर

18

थनीगैयारासन टी.

अंबेडकरनगर

19

संदीप कुमार

कानपुर नगर

20

रामभ्रोश सरन

सहारनपुर

21

विद्यांशु शेखर झा

बाराबंकी

प्रशिक्षण के बाद ‘अग्निपरीक्षा’ शुरू

​लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी में लंबी ट्रेनिंग के बाद ये सभी अधिकारी अब सीधे जनता के बीच होंगे। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और विविधता वाले राज्य में पहली पोस्टिंग किसी भी अधिकारी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ से कम नहीं होती। शासन की मंशा है कि ये युवा अधिकारी अपनी ऊर्जा और तकनीक के इस्तेमाल से जिलों में विकास कार्यों को गति दें।

असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती के दौरान ये अधिकारी राजस्व मामलों, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को करीब से समझेंगे। विशेष रूप से अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे जिलों में तैनात अधिकारियों पर वैश्विक स्तर के पर्यटन और विकास परियोजनाओं को समझने का बड़ा अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!