South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए  हुआ महंगा , डीजल और पेट्रोल की नई दरें आज से लागू,आम लोगों पर महंगाई की पड़ी मार

1 min read

 

पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए  हुआ महंगा , डीजल और पेट्रोल की नई दरें आज से लागू,आम लोगों पर महंगाई की पड़ी मार

दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच में चल रही लड़ाई का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ने लगा है आज डीजल और पेट्रोल के दाम में एक बार फिर से सरकार ने इजाफा किया है
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है. अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.78 रुपए हो गई है.

जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी बीते रोज इस बात की अपील की थी

 

कि देशवासियों को डीजल और पेट्रोल यानी कि तेल की बचत करने की जरूरत है उसका असर साफ तौर से देखा जा सकता है बताएं यह भी जा रहा है कि जिस तरह से डीजल और पेट्रोल के दाम में इजाफा किया गया है इससे महंगाई पर भी सीधा असर पड़ सकता है क्योंकि माल ढुलाई के दाम भी महंगे होंगे तो यकीनन इससे महंगाई पड़ेगी सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जहां सोने और चांदी की खरीद कम करने की बात कही थी वहीं उन्होंने तेल बजट की भी बात कही थी और यह प्रयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही डीजल और पेट्रोल के दाम में हिज़ाफा हो सकता है ऐसे में एक बार फिर से डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि देखने को मिली है

जिसकी वजह से भारत की सरकारी कंपनियों को हर दिन एक हजार करोड़ यानी महीने में 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था.

कुछ समय पहले तक जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वह अब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है.
बता दें कि पिछले लगभग 4 सालों से स्थिर चल रही कीमतों में आज बड़ा बदलाव आ गया है.

वैश्विक तौर पर अर्थव्यवस्था जिस तरह से चरमरा रही है उसे भारत भी अछूता नहीं है

सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना तकरीबन 1000 करोड रुपए का नुकसान हो रहा था क्योंकि70 डॉलर बैरल मिलने वाला कच्चा तेल 126 तक पहुंच चुका है ऐसे में कंपनियों के सामने भी चुनौती आ गई थी जिसकी भरपाई करने का एक नया प्लान तैयार किया गया वहीं केंद्र सरकार लगातार जहां तेल की बचत करने की अपील कर रही है यह भी कहा जा रहा है कि ऊर्जा को भी बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों में न सिर्फ ऐसी को काम चलाने की बात कही गई है बल्कि यह भी कर जा रहा है कि एक दिन नो व्हीकल डे किया जाए इससे आसानी से तेल की खपत को काम किया जा सकेगा

 

वहीं ज्यादातर अधिकारी कर्मचारी सरकारी दफ्तरों के तमाम अधिकारी भी अब तेल की बचत के लिए आगे आ रहे है

राजधानी देहरादून में भी तेल की बचत के लिए प्रदेश सरकार पहले से एक नई योजना के तहत काम कर रही है मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों के काफिले में चलने वाले वाहनों काम किया जा रहा है इसी तरह से मंत्री विधायक सांसद पब्लिक ट्रांसपोर्ट के भी इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कई तरह का प्लान तैयार किया गया है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां वर्क फ्रॉम होम का बढ़ावा देने की बात कही है

वहीं ज्यादातर संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई पर भी कोशिश की जा रही है ताकि तेल की बचत की जा सके वैश्विक तौर पर आई इस अर्थव्यवस्था की महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कई तरह से उपाय किए जा रहे हैं ताकि तेल की बचत हो सके वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें काफिले में सिर्फ दो वाहनों को ही रखा गया है बाकी ज्यादा डर वाहनों को हटा दिया गया है जिस तरह से तेल की बचत को लेकर के एक बार फिर से प्रयास किया जा रहे हैं वहीं डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई में वृद्धि देखने को मिलेगी

देहरादून में आम लोगों ने भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने पर जहां आक्रोश जताया है वही उनका कहना है कि सरकार को इसके लिए कोई और उपाय करना चाहिए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!