South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

देहरादून में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन, ‘हरेला’ पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

1 min read

देहरादून में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन, ‘हरेला’ पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

​देहरादून। उत्तराखंड के पावन लोक पर्व ‘हरेला’ के शुभ अवसर पर राजधानी देहरादून के संस्कृत प्रेक्षागृह में एक भव्य राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार कार्यक्रम की थीम ‘हमारा पौधा हमारा भविष्य’ रखी गई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा संस्कृति साहित्य कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया।
इस दौरान उपस्थित जनसमूह और स्कूली बच्चों को भारी संख्या में पौधे भी वितरित किए गए।

​इस मौके पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पर्यावरण को एक अमूल्य निधि है इसे संतुलित रखने में हर नागरिक का योगदान बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज जब वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में उत्तराखंड के ‘हरेला’ जैसे लोक पर्वों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। वहीं, परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि इस पावन पर्व को हम सभी को मिलकर मनाने की जरूरत है और इसके लिए जन-सहयोग की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है।

 

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों और पर्यावरणविदों ने प्रकृति की रक्षा करने तथा सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

सेमिनार को सफल बनाने में एमडीडीए (MDDA), उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का विशेष सहयोग रहा।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है।

​इस गरिमामयी आयोजन में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, गोरखा परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक, समिति के सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष कामिनी त्रिपाठी सचिन कुमार व यशराज, सहित सौरव सेमवाल, रोहित राणा, मोहित रावत, सुरेश डंगवाल, पल्लवी कुकरेती और मंजू शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!