UP Ghazipur news बहादुरगंज में चला वृच्छारोपण अभियान
1 min read

बहादुरगंज में चला वृच्छारोपण अभियान
सौहार्द फेलो ने लिया अभियान में हिस्सा, वनों की महत्ता और उपयोगिता पर डाला प्रकाश
अकील अहमद गाजीपुर
बहादुरगंज गाज़ीपुर। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज बहादुरगंज में विभिन्न स्थानों पर वृच्छारोपण अभियान शुरू हुआ। जिसमे सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज कस्बे वार्ड नम्बर 4 में धोबिया घाट के स्थित जलकल सेन्टर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बहादुरगंज रेयाज अहमद अंसारी ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
पौधारोपण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए रेयाज अंसारी ने कहा कि वृच्छारोपण तथा उसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी आज के परिवेश वृछारोपण के साथ साथ उसका संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
जिससे कि हम सभी लोग पर्यावरण प्रदूषण के प्रभाव से बच सकें। इसके बाद यह अभियान नदी उस पार वार्ड नम्बर 7 में चलाया गया जहां पर कर्मचारियों ने गड्ढे खोदकर वृछारोपण अभियान को गति प्रदान की जिसमें सौहार्द फेलो बहादुरगंज जफर अकील ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया
और वृच्छारोपण कर उसकी उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में वृच्छारोपण अत्यंत आवश्यक है साथ ही इसका संरक्षण भी करना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है आज जो भी समस्याएं पर्यावरण से संबंधित आ रही हैं कहीं न कहीं हम सब भी इसके लिए बराबर के जिम्मेदार हैं अतः परिवर्तन लाने के हमें खुद भी बदलना होगा।
नगर पंचायत लिपिक हरि प्रकाश ने बताया कि लगभग 800 सौ के करीब पौधे लगाए गए।
आखिर में उन्होंने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस नेक काम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बहादुरगंज रेयाज अहमद अंसारी,लिपिक नगर पंचायत हरि प्रकाश, सौहार्द फेलो जफर अकील,मंहगू राय, आफताब आलम, संतोष जायसवाल, नुरुल्लाह अंसारी, सईदुल हक़, अशोक दास, तसव्वर अली, दीपक कुमार, जमशेद आलम , फिरोज अली, के अलावा सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।