South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

Southasia 24 ×7, AIPSC  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को आएंगे देहरादून

1 min read

 

All India Police researce Congress will conducted at 7 October 28 October in Dehradun Central Home minister Amit  Shah participate in the function

AIPSC  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को आएंगे देहरादून

ब्यूरो रिपोर्ट 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 7 और 8 अक्टूबर को अखिल भारतीय पुलिस अनुसंधान कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे राज्यपाल गुरमीत सिंह  कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे 12 साल के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है खास बात है कि अमृत काल में पुलिस की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी

 

उत्तराखंड में अखिल भारतीय पुलिस अनुसंधान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है

यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में 07 एवं 08 अक्टूबर, 2023 को किया जायेगा। Policing in Amrit Kaal थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। 12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के पश्चात् श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की पहल पर इसे अपने राज्य में कराने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। इससे पूर्व 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था।

7 और 8 अक्टूबर को देहरादून में अखिल भारतीय अनुसंधान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन शनिवार, 07 अक्टूबर, 2023 को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में पूर्वाहन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अमित शाह, माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है और माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने हेतु पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ तथा दूसरे हितधारक उपस्थित होंगे।

अखिल भारतीय पुलिस अनुसंधान कांग्रेस के समापन में राज्यपाल गुरमीत सिंह प्रतिभाग करेंगे

समापन समारोह रविवार, 08 अक्टूबर, 2023 को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) सभागार में सायं 04ः00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह जी ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहृदय सहमति दे दी है।*

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के सम्बन्ध में

*BPR&D द्वारा AIPSC का पहली बार आयोजन वर्ष 1960 में बिहार में किया गया था। तब से इसे अभी तक 48 बार विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है। विभिन्न राज्य पुलिस बलों तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर BPR&D प्रत्येक AIPSC के विषय निर्धारित करता है। इन्हीं निर्धारित विषयों पर पेपर आमंत्रित किये जाते हैं तथा चर्चा एवं नीति निर्धारण के सुझाव केन्द्रित होते हैं।

अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस एक रचनात्मक मंच है। इसका उद्देश्य पुलिस कार्य क्षेत्र में नई सोच एवं समन्वय को प्रोत्साहित करते हुए पुलिस के लिए सामयिक हित के विभिन्न मुद्दों पर एक नया दृष्टिकोण विकसित करना और पुलिस अधिकारियों, सामाजिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विषय विशेषज्ञों के आज की महत्वपूर्ण पुलिस चुनौतियों के कारगर समाधान विकसित करना भी है।*
*विगत अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी जो 22 से 23 अप्रैल, 2022 तक मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित की गई 

अखिल भारतीय पुलिस अनुसंधान कांग्रेस की तैयारी में जुटी उत्तराखंड की पुलिस

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के लिए श अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति गठित की गयी है, जो समस्त तैयारियों का पर्यवेक्षण कर रही है।  बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण इसके आयोजन सचिव हैं।

उत्तराखंड आईपीएस अधिकारियों के नाम और पद, जो तैयारी में जुटे हैं

समिति के अन्य सदस्य  पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी,  अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा,  अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार,  ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था,  विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय,  मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात,  करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री एन एस नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम,  योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र,  निवेदिता कुकरेती, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर सर्विस,  पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था,  दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना हैं।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक टेकनिकल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। एग्जीबिशन में बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे। एग्जीबिशन को देखने के लिए देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!