In Ayodhya CM Dhami आज अयोध्या में सीएम धामी कर रहे पूजा अर्चना
1 min read
अयोध्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

In Ayodhya CM Dhami आज अयोध्या में सीएम धामी कर रहे पूजा अर्चना
अयोध्या से पंकज पांडे/ लखनऊ से संदीप कुमार /देहरादून से दीपक नारंग की रिपोर्ट
Uttrakhand Ayodhya 20 February मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जा रहे हैं 11:30 बजे अयोध्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे पहले कार्यक्रम 11:15 पहुंचने का था मगर कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है अब 11:30 बजे अयोध्या में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनके कैबिनेट के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
CM DHami Cabinet meeting 21 फरवरी को होगी कैबिनेट की बैठक
पाठकों की कसौटी पर साउथ एशिया खरी उतरी
- सटीक और पक्की खबर में नंबर वन साउथ एशिया 24 * 7
डंके की चोट पर सटीक खबर,
ऐसे नहीं करते दावा ,
कुछ तो अगल है साउथ एशिया 24×7में
प्राण प्रतिष्ठा के समय भी उत्तराखंड में बड़े कार्यक्रम का किया गया था आयोजन
राम लाल के दर्शन करेंगे अयोध्या में पूजा अनुष्ठान करेंगे तकरीबन 4 घंटे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ में अयोध्या में पूजा अर्चना करेंगे भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे साथ ही उत्तराखंड वासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 फरवरी को अयोध्या जाने का कार्यक्रम था मगर लगातार अयोध्या में हो रही भीड़ के मद्देनजर सरकार ने अयोध्या जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या में अनुष्ठान करेंगे।

In Ayodhya CM Dhami, 20 फरवरी को अयोध्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे पूजा
राम लला के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों के साथ में करेंगे दर्शन और करेंगे पूजा अनुष्ठान
हनुमानगढ़ी में जाकर के बजरंगबली का भी दर्शन करेंगे प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे अयोध्या में भगवान श्री राम श्री राम का दर्शन करेंगे और सभी कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का किया गया था आयोजन
आपको बता दें कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिस दौरान उत्तराखंड में भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूजा अनुष्ठान , सुंदरकांड, राम रक्षा मंत्र के साथ में रामधुन के कार्यक्रम आयोजित हुए थे उत्तराखंड सरकार आज एक बार फिर भगवान श्री राम के दरबार में माथा टिकने पहुंच रही है
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामलला के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दर्शन करेंगे
अयोध्या साउथ एशिया 24×7संवाददाता के मुताबिक सुरक्षा की भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जगह-जगह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ट्रैफिक रूट प्लान कर लिया गया है एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या तक सभी जगह पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ में आज रामलला के दर्शन करेंगे।