सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली का त्योहार
1 min read![](https://www.southasia24x7.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240319_185146-1.jpg)
![](https://www.southasia24x7.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-16-at-10.54.11-PM.jpeg)
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली का त्योहार
माहौल ख़राब करने वालों पर होगी पैनी नज़र CO
बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ स्थानीय पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक होली एवं ईद के मद्देनजर आज शुक्रवार को उपज़िलाधिकारी कासिमाबाद आशुतोष कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद चोब सिंह के देखरेख में संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद आशुतोष कुमार ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी प्रेम भाईचारे का पर्व होली को सादगी पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की और साथ ही साथ कहा कि अगर कोई समस्या हो तो तत्काल उसे हम लोगों से अवगत कराया जाए प्रशासन उसका समुचित समाधान कराएगा। यह पर्व प्रेम भाईचारे के साथ आपस में गले मिलकर सभी को बधाई देने का पर्व है उन्होंने कहा कि नगर में पेयजल,बिजली आपूर्ति, पानी, सड़क, सम्पर्क मार्ग स्थल की अगर कोई समस्या हो तो उसे नगर पंचायत एवं चौकी इंचार्ज को सूचना दिया जाए।
वह उसका समाधान कराएंगे क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद चोब सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाया जाए कार्यक्रम में जो भी समस्याएं थी उस पर विचार विमर्श किया गया और उसका समुचित समाधान का आश्वासन प्रशासनिक रूप से दिया गया तथा सहयोग करते हुए यह त्यौहार मनाने की अपील प्रशासन द्वारा की गई।
इस शांति समिति की बैठक में चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर वासियों से सहयोग की अपील की जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाया जा सके।
इस अवसर पर मास्टर मोहम्मद अली खान, रामायन गुप्ता, योगेंद्रनाथ राय, मास्टर अब्दुल खालिक, अरविंद प्रजापति,सत्यप्रकाश बर्नवाल ,जफर अकील, मनोज खरवार, शक्ति जायसवाल, नौशाद अयान, संतोष जायसवाल,नुरुल्लाह अंसारी, सुदामा मौर्या, मोहम्मद शोऐब, इकबाल ख़ान, हरि प्रकाश, अशोक दास, दानिश जमाल, शमशाद अहमद, राजेश वर्मा, जवाहरलाल, सईदुल हक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।