हिंदी दिवस आज, दुनिया में बढ़ रहा हिंदी का वर्चस्व कितने देशों में पढ़ाई जाती है हिंदी
1 min read

हिंदी दिवस आज, दुनिया में बढ़ रहा हिंदी का वर्चस्व, कितने देशों में पढ़ाई जाती है हिंदी
ब्यूरो रिपोर्ट
14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के तौर पर अंगीकार किया गया इसीलिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है हिंदी दुनिया के 200 विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाती है जबकि 150 से अधिक देशों में हिंदी बोली जाती है दुनिया में मंडारिणी चीनी के बाद हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जिसमें रूस अमेरिका ऑस्ट्रेलिया कनाडा पाकिस्तान नेपाल फिजी जैसे देशों में भी हिंदी बोलने वालों की भारी संख्या है जबकि जापान में हिंदी पढ़ाई जाती है
दिनों दिन हिंदी का बढ़ रहा है वर्चस्व
पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, बांग्लोदश, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा और त्रिनाड एंड टोबैगो, कनाडा देश में हिंदी बोली जाती है और पढ़ाई भी जाती है हिंदी का दिनों दिन वैश्विक स्तर पर वर्चस्व भी बढ़ रहा है दुनिया के 200 विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को हिंदी पढ़ रहे हैं बल्कि दुनिया के 150 से अधिक देशों में कहीं न कहीं हिंदी बोली भी जा रही है चीन रूस अमेरिका ऑस्ट्रेलिया कनाडा के साथ नेपाल और श्रीलंका जैसे देश में भी हिंदी बोलने वालों की तादाद है दक्षिणी अफ्रीका में हिंदी पढ़ाई जाती है।
हिंदी की मूल भाषा संस्कृत भी दुनिया के कई देशों में पढ़ाई जाती है
एक तथ्य और बता दे कि अमेरिका, जर्मनी, कनाडा समेत विश्व के 40 देशों में संस्कृत पढ़ाई जा रही है। भारत के 120 विश्वविद्यालयों में संस्कृत पढ़ाई जार ही है, जबकि देश में 16 संस्कृत विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं।
दुनिया में मंडारिणी चीनी भाषा के बाद हिंदी दूसरे नंबर पर बोली जाती है जबकि अंग्रेजी तीसरे और स्पेनिश चौथे नंबर पर है
14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के तौर पर अंगीकार किया गया
14 सितंबर 1949 को देश में हिंदी को राजभाषा के तौर पर अंगीकार किया गया भारत और फिजी में हिंदी आधिकारिक भाषा के तौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है जबकि संयुक्त राज्य अमीरात में हिंदी को अल्पसंख्यक भाषा का दर्जा प्राप्त है नेपाल में सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है नेपाल में आज भी वाहनों के नंबर प्लेट हिंदी के अंक में ही लिखे जाते हैं जबकि पाकिस्तान और फिजी अमेरिका जैसे देश में भी हिंदी बोलने वालों की तादाद मिल जाएगी जबकि अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ाई जा रही है जिसमें अमरीकी छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं इसी तरह से जापान विश्वविद्यालय में भी हिंदी पढ़ाई जाती है रूस चीन जैसे देशों में भी हिंदी के क्लासेस चलती हैं।