Big news Delhi CM aatishi आतिशी होगी दिल्ली की मुख्यमंत्री,आज सीएम केजरीवाल देंगे इस्तीफा
1 min read

आतिशी होगी दिल्ली की मुख्यमंत्री,आज सीएम केजरीवाल देंगे इस्तीफा
ब्यूरो रिपोर्ट
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी आज आम आदमी पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में फैसला हुआ विधायकों ने नए मुख्यमंत्री के चुनाव का फैसला अरविंद केजरीवाल पर छोड़ दिया आतिशी को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया आज शाम को 4:30 बजे LG से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा शॉपिंग
Reshuffle cabinet Delhi government कैबिनेट में भी होगा फेर बदल
कैबिनेट में भी फेर बदल किया जाएगा 26 से 27 सितंबर तक विधानसभा का सत्र भी चलेगा आम आदमी पार्टी के कई पदों को बखूबी निभाने वाली आतिशी पर पार्टी में भरोसा जताया है अरविंद केजरीवाल का खास गरीबी माना जाता है ऐसे में पार्टी में आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय किया है।
Third chief Minister of Delhi Atishi दिल्ली की तीसरी महिला मुख्य मंत्री होगी आतिशी
सुषमा स्वराज शीला दीक्षित के बाद atishi दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी भारत सक्रिय राजनीति में आने के पहले 7 साल तक मध्य प्रदेश के एक गांव में फूड प्रोसेसिंग के लिए 7 साल तक काम किया था जो एक स्वयं सेवी संस्था से जुड़ी हुई थी 2019 के लोकसभा चुनाव भी लड़ी थी जबकि कालका जी विधानसभा सीट से तीसरी बार की विधायक है।
अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में तकतवार मंत्री
मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया गया है।
शिक्षा
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर जन्मी आतिशी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल (Springdale School) से की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की, जहां वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर रहीं।
इसके बाद Chevening scholarship पर मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चली गईं। कुछ साल बाद उन्होंने एजुकेशन रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।