South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हुआ निधन,देश में शोक की लहर

1 min read

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हुआ निधन,देश में शोक की लहर

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अचानक 9:51 पर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया शाम 8:00 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई।

एम्स दिल्ली में उन्हें भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर है । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया हैं सोशल मीडिया x पर उन्होंने फोटो को भी साझा करते हुए उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है

कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के के साथ में प्रियंका गांधी एम्स दिल्ली पहुंच गई है कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज दिल्ली पहुंच रहे हैं ।

आपको बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी पढ़ाई उत्तराखंड के हल्द्वानी में की थी जहां से उन्होंने कक्षा 8 और 9 की पढ़ाई की थी ऐसे में हल्द्वानी में भी शोक की लहर देखी जा रही है।

 

उत्तराखंड के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की निधन पर गहरा शोक जताया हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनेता हैं। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह में हुआ था¹। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और बाद में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।

मनमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1985 में की, जब उन्हें राजीव गांधी की सरकार में योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में उन्हें 1991 में पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया, जहां उन्होंने आर्थिक सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2004 में, मनमोहन सिंह को भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, एक पद जिस पर उन्होंने 2009 तक कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने आर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया।

मनमोहन सिंह को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है, जिनमें पद्म विभूषण, सर्वश्रेष्ठ सांसद और जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार शामिल हैं।

https://x.com/narendramodi/status/1872328494589354061?t=Oqo2R0QrSgGKSrZ4F_oshg&s=19

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!