खबर के आगे की खबर,आशा नौटियाल होगी भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष या कोई और ?
1 min read

आशा नौटियाल होगी भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष या कोई और ?
ब्यूरो रिपोर्ट
BJP state president Uttarakhand उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कभी भी हो सकता है मगर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान क्या आशा नौटियाल को मिलने जा रही है भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को क्या दोबारा कमान मिलेगी
इन दोनों सवालों का राजनीतिक विश्लेषक किस तरह से जवाब दे रहे हैं
1992 IAS आनंद वर्धन बने मुख्य सचिव, सीएम धामी से की मुलाकात
राजनीतिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान उन्हें ही मिलती है मिसाल के तौर पर जो विधायक राज्यसभा सांसद या फिर पूर्व मंत्री रहे हो उसे नजरिए से आशा नौटियाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और केदारनाथ से विधायक है
आशा नौटियाल के मजबूत पक्ष
भाजपा प्रदेश संगठन में सशक्त पकड़ है ।
केदारनाथ से भाजपा की विधायक है
भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष है भाजपा चुनाव कार्य समिति की सदस्य रही है
महिला सशक्तिकरण की लिहाज से आशा नौटियाल सबसे उपयुक्त कैंडिडेट है ।
2027 के विधानसभा चुनाव के नजरिए से भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाकर महिलाओं के बीच में एक बड़ा संदेश दे सकती है ।
बहुत सौम्य स्वभाव की है
राजनीतिक तौर पर नकारात्मक पहलू
पहाड़ मैदान की राजनीति में तालमेल बैठाने की चुनौती
केंद्र राज्य सरकार के बीच सेतु के काम करने की चुनौती
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के बीच सामंजस्य बरकरार रखना
एक नजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर
महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं
राज्यसभा सांसद के तौर पर प्रदेश के मुद्दों को सदन में उठा रहेहैं
प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर एक कार्यकाल भी पूरा हो चुका हैसरकार संगठन के बीच तालमेल बनाकर चल रहे हैंऐसे में दोबारा कमान सौंपने पर पार्टी विचार कर सकती है
मगर नए प्रदेश अध्यक्ष को बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया संदेश भी दे सकती है
खबर के आगे की खबर Southasia 24 × 7 पर
जिस तरह से पार्टी के संगठन में लंबे अरसे से ज्योति प्रसाद गैरोला काम कर रहे हैं उनके नाम पर विचार मंथन किया जा सकता है मौजूदा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री आदित्य कोठारी को लेकर भी चर्चाएं चल रही है राजनीतिक सूत्रों का कहना है की पार्टी उसे चेहरे पर दांव खेलना चाहेगी जो 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए फायदेमंद साबित हो
कल्याण दास के अलावा पार्टी का ऐसा एससी एसटी का चेहरा जिसे सरकार में एडजस्ट नहीं किया जा सकता है ।
सूत्र बता रहे है कि उसके बारे में भी पार्टी एक बार विचार कर रही है ताकि बेहतर तरीके से साथ काम किया जा सके मगर सारे समीकरणों को देखते हुए राजनीतिक सूत्र ही बता रहे हैं कि आशा नौटियाल सबसे प्रमुख दावेदारों में से एक है जिनको पार्टी एक नई जिम्मेदारी दे सकती है।
यूं तो पार्टी में कई नाम को लेकर चर्चाएं चल रही है मगर मजबूत सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
नोट खबर की सत्यता राजनीतिक सूत्रों पर आधारित है