माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघटन के प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव एवं अधिवेशन स्थगित सम्बंधित
1 min read

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघटन के प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव एवं अधिवेशन स्थगित सम्बंधित
संघ के अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने बताया कि वर्तमान में भारत पाकिस्तान युद्ध के चलते कई सीमांत जनपदों में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए समस्त कर्मचारियों के अवकाश सामान्य स्थिति में निरस्त किया गया है जिस वजह से संघ के जिलाध्यक्षों की ओर फिलहाल के लिये 12 मई को होने वाले प्रदेशकार्यकरिणी चुनाव और अधिवेशन में प्रतिभाग करने में असमर्थता जताई गई है। जिसको देखते हुए फिलहाल के लिये संघ का अधिवेशन और प्रदेशकार्यकरिणी चुनाव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सामान्य स्थिति होने पर शीघ्र ही प्रदेशकार्यकरिणी चुनाव और अधिवेशन की घोषणा की जाएगी। सभी अतिथि शिक्षक वर्तमान में अपने देश के साथ पूरे मन से खड़े हैं।