South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

बहादुरगंज: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

1 min read

बहादुरगंज: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

 

By अकील अहमद ​बहादुरगंज (गाज़ीपुर): आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को बहादुरगंज पुलिस चौकी प्रांगण में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी (CO) कासिमाबाद, अनुभव राजर्षी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों और त्यौहार समितियों के साथ संवाद स्थापित किया गया।

परंपरागत रूप से मनाएं उत्सव: सीओ कासिमाबाद

​बैठक को संबोधित करते हुए सीओ अनुभव राजर्षी ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक इस त्योहार को अपनी परंपराओं के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने नगर में होलिका दहन के स्थानों, साफ-सफाई, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा: एसओ कासिमाबाद

​कासिमाबाद थाना प्रभारी (SO) राजनरायन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा, “होली खुशियों का त्योहार है, इसे बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

सुरक्षा के मद्देनजर ‘उर्स’ की तिथि में बदलाव

​बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सैय्यद सिरफलानी बाबा का उर्स, जो पहले 4 मार्च को प्रस्तावित था, उसे प्रशासन की अपील पर अब 6 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सीओ ने बताया कि 4 मार्च को होली और 5 मार्च को पुलिस कर्मियों की होली होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मेला कमेटी से तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया था, जिसे कमेटी के सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इनकी रही उपस्थिति

​बैठक में भाजपा नेता रामायण गुप्ता ने त्योहार के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रशासन से सहयोग की अपील की। अंत में चौकी प्रभारी पुष्पेषचंद दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर अरविंद प्रजापति, मोहम्मद अली खान, योगेंद्र प्रसाद, छोटेलाल प्रधान, रमेश कुमार, गौरी शंकर बांसफोर, नुरुल्लाह अंसारी, निरंजन शर्मा, सईदुलहक, बबलू खान, शक्ति जायसवाल और मनोज खरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!