South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला बाल विकास विभाग की बड़ी घोषणा, एकल महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर है फोकस

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला बाल विकास विभाग की बड़ी घोषणा, एकल महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर है फोकस

Bureau report 

 01 मार्च 2023ः महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ समस्त जनपदों में जिलाधिकारी व  जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी प्रयासों की जानकारी दी गयी व प्रतिभागियों के साथ जनसंवाद किया गया।

 02 मार्च 2023ः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ  मुख्यमंत्री  एवं कैबिनेट मंत्री  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के करकमलों से मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित हुआ। महिला भागीदारी को प्रोत्साहन थीम पर आधारित कार्यक्रम में ई-पेपर ’’ अपनी वाणी ’’- प्रदेश से परदेश तक का लोकार्पण किया गया, आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर लघु फिल्म का प्रस्तुतिकरण, बाल विवाह रोकने हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा विभिन्न विभागों द्वारा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया।

जनपद एवं ब्लाॅक स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं, विशेषकर अकुशल श्रमिक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु किया गया। आयोजन में जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग व श्रम विभाग द्वारा सहयोग किया गया।

 03 मार्च 2023ः मानव तस्करी एवं बाल विवाह सहित महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान जनपद व ब्लाॅक स्तर पर आयोजित किया गया। महिला गृहों में ऐपण/पेंटिंग प्रतियोगितांए आयोजित की गयी। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए व्यक्तियों/संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

 04 मार्च 2023ः राज्यान्तर्गत संचालित सरकारी/निजी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, उद्यमों, कार्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में ’’ गौरा शक्ति एप ’’ एवं ’’ कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन ’’ के संबंध में जनजागरूकता अभियान जनपद एवं ब्लाॅक स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न समितियों के संचालन की जाँच की तथा महिला कार्मिकों के मोबाईल पर गौरा शक्ति एप डाउनलोड कराया।

05 मार्च 2023ः परिवहन विभाग द्वारा सार्वजनिक यातायात के साधनों यथा बसों, ऑटो, टैक्सियों पर आपातकालीन नम्बर-112 महिला हेल्पलाईन नम्बर-1090 के साथ-साथ इस टैग लाईन का भी अंकन कराया गया-’’ मैं महिला संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूँ।’’

06 मार्च 2023ः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का राज्य स्तरीय समापन समारोह मुख्य सेवक सदन, देहरादून में हुआ

 जिसमें राज्य में एकल महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम की घोषणा  मुख्यमंत्री व माननीय कैबिनेट मंत्री  द्वारा की जायेगी व एकल/निराश्रित महिलाओं को उनके संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फूलों की होली के साथ हुआ जनपदों में भी महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा।

 

सचिव महिला बाल विकास एचसी सेमवाल का कहना है प्रदेश में महिला बाल विकास द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं को पहुंचाने की मुहिम चल रही है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री एकल  महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है। सचिव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रही।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!