उत्तराखंड ,उधम सिंह नगर में एक और अवैध मजार ध्वस्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई
1 min read



उत्तराखंड ,उधम सिंह नगर में एक और अवैध मजार ध्वस्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई
उधम सिंह नगर ,जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को और गति देते हुए गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में एक साथ कई धार्मिक संरचनाओं को आज भोर होते ही ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ये धार्मिक संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे करके बनाई गई थी और तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा सर्वे करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले सदस्यों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
सिंचाई विभाग ने ठंडा नाले वाले क्षेत्र में अवैध कब्जे करने वालों को भी नोटिस जारी किया हुआ है, अवैध कब्जेदारो ने नोटिस के बाद हाई कोर्ट में शरण ली जहां उन्हें राहत नहीं मिली और वे सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। लेकिन धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन आदेश नहीं होने पर सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें आज तड़के ध्वस्त कर दिया।
डीएम नितिन भदौरिया
बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को हटा कर कब्जा लिया गया है। उक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज कब्जेदारो ने दिखाए।
सुप्रीम कोर्ट के इस बारे में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारवाई की गई है।
उत्तराखंड में अब तक तकरीबन 280 से ज्यादा अवैध मजार को ध्वस्त किया जा चुका है प्रदेश सरकार की तरफ से यह दिशा निर्देश है कि जो अवैध तरीके से सरकारी जमीनों पर अवैध मजार बनाई गई है उनकी पैमाइश की जाए और उनके संचालकों को नोटिस दिया जाए अगर नोटिस देने पर वह सही दस्तावेज दिखाने में सक्षम होते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी अथवा नहीं होगी यह तय किया जाएगा फिलहाल जिस तरह से आज उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है जहां सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से बाजार बनाई गई थी उसे ध्वस्त कर दिया गया
सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि आप सरकार की तरफ से देहरादून हरिद्वार उधम सिंह नगर और नैनीताल में इस तरह से लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है सरकार का साफ तौर से कहना है कि सरकारी जमीनों पर धर्म के नाम पर अवैध तरीके से जो कब्जे हुए हैं उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है आज की कार्रवाई में डीएम के साथ एसडीएम और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे उनकी मौजूदगी में ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई
