South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

देहरादून में आज शुरू होगा नेशनल कल्चरल फेस्टिवल, अर्जुन मुंडा, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

1 min read

azadi ka amrit mahotsavg20-india-2023

एनईएसटीएस 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक देहरादून में चौथा राष्ट्रीय ईएमआरएस सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव-2023 आयोजित करेगा


केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे

देश भर से 1500 से अधिक ईएमआरएस छात्र भाग लेंगे; कला उत्सव के माध्यम से स्कूली छात्रों की कलात्मक प्रतिभाग

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेशनल कल्चरल फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे 3:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा

देहरादून राजधानी देहरादून में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुद्दा नेशनल कल्चरल फेस्टिवल में प्रतिभा करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे देहरादून के रायपुर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर के एकलव्य स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभा करेंगे इस कार्यक्रम में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा 3:30 बजे आज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेशनल कल्चरल फेस्टिवल का दिन में 3:00 बजे करेंगे शुभारंभ

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (एनईएसटीएस), 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक उत्तराखंड के देहरादून में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 का आयोजन कर रही है।

केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री रेणुका सिंह सारुता होंगे शामिल

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री,  अर्जुन मुंडा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी और जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री,  रेणुका सिंह सरुता और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

नेशनल कल्चरल फेस्टिवल में एकलव्य स्कूल के तकरीबन 1500 छात्र छात्राएं हिस्सा लेंगे चार दिन तक कार्यक्रम का आयोजन होगा

चार दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से 1500 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के छात्र भाग लेंगे। इस वर्ष यह आयोजन कला उत्सव के माध्यम से स्कूली छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को भी प्रदर्शित करेगा।

आदिवासी छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन

schedule tribe students will join the national cultural festival in Dehradun ,today the Minister Arjun Munda and chief Minister Pushkar Singh Dhami will participate

आदिवासियों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में विकास के समान अवसरों तक पहुंचने में मदद करने की आवश्यकता को समझते हुए, मंत्रालय प्रति वर्ष ईएमआरएस सांस्कृतिक उत्सव और खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इससे आदिवासी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जा रहा है।

इस वर्ष एकलव्य विद्यालय संगठन समिति (ईवीएसएस), उत्तराखंड (राज्य ईएमआरएस सोसायटी) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में कार्यक्रम की मेजबानी करेगी।

मॉडल आवासीय विद्यालय में इस योजना का शुभारंभ 2018 और 19 में किया गया था

ईएमआरएस अनुसूचित जनजातियों के लिए मॉडल आवासीय विद्यालयों की सरकार की एक योजना है। यह सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा चलाई जाती है। दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2018-19 में इस योजना को नया रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!