PM Modi rally in Uttrakhand PM मोदी आज उत्तराखंड में रैली को करेंगे संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे जन समर्थन
1 min readPM मोदी आज उत्तराखंड में रैली को करेंगे संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे जन समर्थन
ब्यूरो रिपोर्ट उधम सिंह नगर
Prime Minister Narendra Modi raili in udham Singh Nagar Uttrakhand today प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के मोदी मैदान में रैली होने जा रही है आज दिन में 12:00 बजे रैली का आयोजन किया जाएगा नैनीताल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा विधायक शिव अरोड़ा विधायक अरविंद पांडे शामिल होंगे भाजपा के कई पदाधिकारी भी आज की इस रैली में शामिल होंगे ।
Uttrakhand MP election 2024उत्तराखंड में एक सीट पर उतरे सबसे अधिक प्रत्याशी
मोदी मैदान में भाजपा ने एक लाख की संख्या जताने का किया है दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 के बाद यह चौथी जनसभा मोदी मैदान में होने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं नैनीताल लोकसभा सीट की 14 विधानसभाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के लिए कई दिनों से काम कर रहे हैं उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोदी मैदान से जनता को संबोधित करेंगे।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनता को संबोधित करेंगे उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मिला था इसी तरह से एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशियों को जन समर्थन मिल रहा है।
प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल करने का किया दावा
भाजपा एक बार फिर प्रदेश की पांचो लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी उनका कहना है कि विपक्ष कहीं नजर नहीं आ रहा है विपक्ष आपसी लड़ाई में ही उलझा हुआ है विपक्ष के पास ना तो कोई मुद्दा है और ना ही उनके पास कोई नेता है।
आम लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व जिस तरह से केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल में ऐतिहासिक निर्णय की है उसे जनता भाजपा के प्रति भरोसा बढ़ा है।
Udham Singh Nagar murder नानकमत्ता के प्रमुख तरसेम सिंह की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
प्रधानमंत्री के संबोधन में उत्तराखंड के विकास की देखने को मिल सकती है झलक
आपको बता दे कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गढ़वाल मंडल में भी रैली करने का प्लान तैयार किया है देहरादून और पौड़ी में रैली का प्लान तैयार किया है खास तौर से लोकसभा चुनाव में तेजी लाने के लिए भाजपा बड़ी रैलियां का आयोजन करने जा रही है
गढ़वाल मंडल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने आदित्यनाथ की भी रैली का है प्लान
जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय परिवार मंत्री नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद स्मृति ईरानी मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों की रैली का भी प्लान तैयार किया गया है। बीजेपी जल्द ही प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के जन समर्थन के लिए रैली करने जा रही है।
उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा भाजपा में हुए शमिल