ईद ए मिलाद त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया
1 min read

ईद ए मिलाद त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया
By ललित बिष्ट
अल्मोड़ा
रानीखेत में आज मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ईद ए मिलाद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्म की खुशी के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें इस्लाम में अंतिम नबी माना गया है।यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है।
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रानीखेत में भी ईद-मिनदुन्नबी का पर्व बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रोग्राम में बढ़- चढ़ की हिस्सा लिए। रानीखेत में यह प्रोग्राम “सद्भावना रैली” के रूप में मनाया जाता है। यह जलूस कौमी एकता, भाईचारे व सद्भावना का प्रतीक है।
सद्भावना रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय पहुंची व हर साल की तरह इस साल भी मरीजों को फल वितरित किये और देश की सद्भावना,अमन और तररकी की प्रार्थना की। उसके बाद “जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना लाईक अहमद तेहसिनी” ने देश की खुशहाली, अमन- चैन की दुआ मांगी।
जामा मस्जिद सदर मो० इरफान ने पुलिस प्रशासन का व प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया मौके पर पुलिस के कई अधिकारी भारी संख्या में पुलिस जवान भी मौजूद रहे इस मौके पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात किया गया था शांतिपुर तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ अल्मोड़ा के एसपी देवेंद्र पिंचा खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे
कार्यक्रम में हाज़ी अकबर, शौकत अली, सोनू सिद्दकी, मो० अफ़ज़ल, नईम खान, मो० शाहनवाज़, क़ुरैश, शेखू पठान, मो० शादाब, अज़ीम मुस्तफा, मो० दानिश, मो० मोइन, सईद अली, अरबाज़ मुस्तफा, फ़रहान हुसैन, मो० सईद, मो० सलमान, मो० सरफ़राज़, नवाब अली, तौसीन, शाहबाज़ आदि मुस्लिम के लोग उपस्थित रहे।