जनपद चमोली के 04 बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन
1 min read

जनपद चमोली के 04 बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन
By सोहन सिंह
जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल” ने बताया कि दिनाँक- 8 से 10 नवंबर 2024 के मध्य ” गुरु राम राय लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज देहरादून” में आयोजित “राज्य विज्ञान महोत्सव- 2024” में जनपद चमोली से 04 बाल वैज्ञानिकों का “राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव” के लिए चयन हुआ है।
निम्नलिखित उप-विषय में बच्चों ने स्थान प्राप्त किया –
1- खाद्य, स्वास्थ्य, स्वच्छता में-
शिवम- द्वितीय स्थान (शिवांगी पब्लिक स्कूल पोखरी)
2- आपदा प्रबंधन में-
सुधांशु- द्वितीय स्थान (रा0 इ0का0 गैरसैंण)
3- संसाधन प्रबंधन में-
मेहजबी- द्वितीय स्थान (रा0 इ0का0 गैरसैंण)
4- गणितीय प्रतिरुपण में- महक अंसारी- तृतीय स्थान (रा0बा0इ0का0 कर्णप्रयाग)
जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि इससे पिछले वर्ष 2023 में चमोली से 10 तथा वर्ष 2022 में 03 बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ था। इस वर्ष भी 04 बच्चों चयन होना गौरव की बात है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने सभी बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों व सम्पूर्ण विज्ञान टीम चमोली को बहुत-बहुत बधाईयां व ढ़ेरों शुभकामनाएं प्रेषित की है।
गौरतलब है कि, टीम चमोली के प्रतिभागी बच्चों के साथ जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल, प्रभात रावत, महेंद्र सिंह राणा, कलम सिंह नेगी, आशादीप मैठाणी, निमिषा थपलियाल,अंजू बिष्ट, दलवीर सिंह नेगी आदि मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाऐं देहरादून गये थे।