वन को बचाने में ग्रामीणो॑ ने लिया संकल्प।
1 min read

वन को बचाने में ग्रामीणो॑ ने लिया संकल्प।
By सोहन सिंह चमोली
जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड पाबो के ग्राम सै॑जी में महिला मंगल दल, पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही समलौण सेना एवं सिविल सोयम पाबो राजि गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में वनों को आग से बचाने के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गांव की समलौण सेना ग्रुप दो की सेना नायिका गीता देवी ने कहा वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं
इनके बिना जीवन संभव नहीं है यह हमारे प्राणवायु हैं, वृक्ष अमूल्य सम्पदा है, जो कि वन्यजीवों के आश्रय भी हैं, जनसंख्या बढ़ाने के कारण लगातार जंगल कम होते जा रहे हैं, जिससे कारण जंगली जीव आज भोजन के लिए गांव की तरफ आ रहे हैं और पालतू पशुओं व मानव को अपना भोजन बना रहे हैं,
जंगली जीव गांव की तरफ ना आए यह तभी संभव हो पाएगा जब हम जंगलों की सुरक्षा कर उन्हें सुरक्षित रख पाएंगे और जंगल के जीवन का आश्रय पर छेड़खानी नहीं करेंगे, इसके साथ-साथ सूखते हुए जल स्रोत लगातार पिघलती हुई हिमालय की बर्फ के कारण बहती हुई नदियां एक दिन सूख जाएंगी यह सब जीवित रहे तभी संभव हो पाएगा
जब हम वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करेंगे और जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग आदि अनेक समस्याओं से तभी छुटकारा मिल पाएगा, कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह रावत जी ने कहा यह जंगल तभी बच पाएंगे जब आम जनमानस का सहयोग मिलेगा तभी हम पर्यावरण को बचा पाएंगे उन्होंने ग्रामीणों से कहा इन जंगलों को अग्नि काल के समय आग से बचाकर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में बनाने का संकल्प लें
ताकि वे भी इस जंगल को देखकर वृक्षों के प्रति जागरुक होकर प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती बबली भंडारी समलौण सेना की सदस्य लक्ष्मी देवी पुष्पा देवी सीमा देवी बीना देवी ग्राम सभा प्रधान हरीश कुमार अनिल नेगी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।