डीएम का समाज सेविका नंदा देवी ने किया स्वागत
1 min read

डीएम का समाज सेविका नंदा देवी ने किया स्वागत
सोहन सिंह चमोली
जनपद चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी के साथ समलौ॑ण आन्दोलन की जनपद संयोजिका नन्दा देवी जोशी ने एक शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर
उन्हें बेलपत्र का समलौण पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,।
नन्दा देवी जोशी ने समलौ॑ण आन्दोलन के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जिलाधिकारी को जानकारी दी, कहा समलौण अपने आप में एक पहाड़ी शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ याद से है,यह हर मानव के दिल से जुड़ने वाला आन्दोलन है,
जो समृद्धशाली एवं हरियाली का प्रतीक है,जिस प्रकार से देश की जल,थल एवं वायु तीन सेनाएं रक्षा करती हैं, ठीक उसी तरह से गांव के पर्यावरण संरक्षण के लिए समलौण सेनाएं हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधारोपण कर भावनात्मक रूप से उन रोपित पौधों का संरक्षण कर पर्यावरण को मजबूत करने का एक अनोखा उदाहरण है, जिससे हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है। उक्त अवसर पर नवीन चन्द्र जोशी एवं लोकेश रावत मौजूद थे।
डीएम (जिला मजिस्ट्रेट) के कार्य निम्नलिखित हैं:
– *कानून व्यवस्था की स्थापना*: डीएम का मुख्य कार्य पूरे जिले भर में कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है¹।
– *अधीनस्थ कार्यकारी मजिस्ट्रेटों का निरीक्षण*: डीएम को अधीनस्थ कार्यकारी मजिस्ट्रेटों का निरीक्षण करना होता है।
– *पुलिस और जेलों का निरीक्षण*: डीएम का कार्य पुलिस और जेलों का निरीक्षण करना भी होता है।
– *अपराध प्रक्रिया संहिता के निवारक खंड से संबंधित मुकदमों की सुनवाई*: डीएम को अपराध प्रक्रिया संहिता के निवारक खंड से संबंधित मुकदमों की सुनवाई करनी होती है।
– *मृत्यु दंड के कार्यान्वयन को प्रमाणित करना*: डीएम को मृत्यु दंड के कार्यान्वयन को प्रमाणित करना होता है।
– *सरकार को वार्षिक अपराध प्रतिवेदन प्रस्तुत करना*: डीएम को सरकार को वार्षिक अपराध प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होता है।
– *मंडल आयुक्त को अवगत कराना*: डीएम को मंडल आयुक्त को अवगत कराना होता है।
– *मंडल आयुक्त की अनुपस्थिति में जिला विकास प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष के रूप में काम करना*: डीएम को मंडल आयुक्त की अनुपस्थिति में जिला विकास प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष के रूप में काम करना होता है।