अल्मोड़ा कांग्रेस पार्टी ने संसदीय मंत्री के बयान पर जताया आक्रोश
1 min read

अल्मोड़ा कांग्रेस पार्टी ने संसदीय मंत्री के बयान पर जताया आक्रोश
रिपोर्ट ललित बिष्ट
अल्मोड़ा
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस का विरोध ,निकाली शव यात्रा
एंकर – विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ी समाज पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की सांकेतिक शव यात्रा निकाली।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा को चौघानपाटा पहुंचाया, जहां उन्होंने प्रेमचंद अग्रवाल के पुतले की जूतों से पिटाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने आक्रोश जताया है