South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

चमोली: राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय की बड़ी जीत, 202 मामलों का निस्तारण कर वसूला 2.33 करोड़ से अधिक का अर्थदंड

1 min read

चमोली: राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय की बड़ी जीत, 202 मामलों का निस्तारण कर वसूला 2.33 करोड़ से अधिक का अर्थदंड

गोपेश्वर (चमोली): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में शनिवार, 14 मार्च 2026 को जनपद चमोली में न्याय का बड़ा उत्सव देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के माध्यम से आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों से लंबित विवादों को आपसी सुलह के जरिए सुलझाया गया।

जनपद के सभी न्यायालयों में रहा उत्साह

​जिला मुख्यालय गोपेश्वर सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, थराली, पोखरी और गैरसैंण के न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें क्रिमिनल कंपाउंडेबल, एन.आई. एक्ट, मनी रिकवरी, वैवाहिक विवाद (Matrimonial Disputes), एम.ए.सी.टी. (MACT) और ट्रैफिक चालान जैसे विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया।

न्यायालयों में लंबित 88 मामलों का फैसला

​जनपद चमोली के विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 88 मामलों को आपसी समझौते के आधार पर बंद किया गया। बेंच-वार निस्तारण का विवरण निम्न है:

  • मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गोपेश्वर: 47 मामले
  • अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कर्णप्रयाग: 14 मामले
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट, गैरसैंण: 13 मामले
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट, पोखरी: 07 मामले
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट, थराली: 05 मामले
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ: 02 मामले

​इन लंबित मामलों के निस्तारण से कुल ₹1,39,59,070/- (एक करोड़ उनतालीस लाख उनसठ हजार सत्तर रुपये) का अर्थदंड वसूला गया।

बैंक प्री-लिटिगेशन में मिली बड़ी सफलता

​अदालत पहुंचने से पहले ही मामलों को सुलझाने की दिशा में बैंक प्री-लिटिगेशन के तहत शानदार कार्य हुआ। इसमें कुल 114 मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे ₹93,68,100/- (तिरानवे लाख अड़सठ हजार एक सौ रुपये) का समझौता राजस्व प्राप्त हुआ।

कुल उपलब्धि: ₹2.33 करोड़ का अर्थदंड

​समग्र रूप से, जनपद चमोली में इस लोक अदालत के जरिए कुल 202 मामलों का निपटारा किया गया। इन सभी सुलह-समझौतों के माध्यम से कुल ₹2,33,27,170/- (दो करोड़ तैंतीस लाख सत्ताईस हजार एक सौ सत्तर रुपये) का अर्थदंड वसूला गया, जो जनपद के लिए एक बड़ी विधिक उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!