South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

विकासनगर  स्पा सेंटर से 6 महिलाओ को गिरफ़्तार, पूछताछ जारी, क्यों हुई गिरफ्तारी 

1 min read

विकासनगर  स्पा सेंटर से 6 महिलाओ को गिरफ़्तार, पूछताछ जारी, क्यों हुई गिरफ्तारी 

विकासनगर (देहरादून), 2 मई 2026:

​राजधानी देहरादून में अपराध नियंत्रण और बाहरी व्यक्तियों की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शनिवार को विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे एक स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए उसे बंद करवा दिया है और संचालिका सहित भवन स्वामी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की है।

औचक निरीक्षण में खुली पोल

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पुलिस की टीम ने आज बाजार क्षेत्र में स्थित ‘हालीवुड स्पा सेंटर’ का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को सेंटर के भीतर 05 महिलाएं कार्यरत मिलीं। जब पुलिस टीम ने उनके सत्यापन (Verification) संबंधी दस्तावेज मांगे, तो स्पा प्रबंधन कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।

​जांच में पाया गया कि ये पांचों महिलाएं बिना किसी पुलिस सत्यापन के स्पा सेंटर में काम कर रही थीं, जो सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।

स्पा सेंटर सील, संचालिका और मकान मालिक का चालान

​पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए निम्नलिखित कार्रवाई अमल में लाई है:​महिलाओं पर कार्रवाई: बिना सत्यापन के कार्य कर रही 05 महिलाओं के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।​संचालिका पर शिकंजा: बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को काम पर रखने के आरोप में स्पा सेंटर की संचालिका के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत भारी-भरकम चालान किया गया। साथ ही, अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर को बंद करा दिया गया है।​भवन स्वामी भी नपें: पुलिस ने केवल स्पा संचालक पर ही नहीं, बल्कि उस भवन स्वामी पर भी कार्रवाई की है जिसने बिना सत्यापन के इन महिलाओं को अपने मकान में किराए पर रखा था। भवन स्वामी का 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया।

एसएसपी का सख्त संदेश: सत्यापन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

​देहरादून पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जनपद के सभी होटल, ढाबों, स्पा सेंटरों, अपार्टमेंट और रेहड़ी-पटरी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां काम करने वाले हर व्यक्ति का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।

​कोतवाली विकासनगर पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखने या काम पर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य सुनिश्चित करें। पुलिस ने साफ किया है कि सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!