South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

Karnataka election कर्नाटक में जीती कांग्रेस ,कर्नाटक चुनाव की सबसे रोचक जानकारी

1 min read

 

कर्नाटक में जीती कांग्रेस ,कर्नाटक चुनाव की सबसे रोचक जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट कर्नाटक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लगभग नतीजे घोषित हो चुके हैं कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जहां कर्नाटक में उभरी है वहीं कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की है।

224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने 136 सीट जीतकर सरकार बनाने के रास्ते को साफ कर चुकी है वही भाजपा 64 सीट जीत पाई है इस तरह से जेडीयू 20 सीट पर अन्य 4 सीट पर जीत हासिल की है।

2023 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा किया था मगर ऐसे में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से सीट मिली है दूसरे राज्यों के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्साहित है उत्तर प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड जैसे राज्यों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहित है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फातिमा को मिली जीत

गुलबर्गा असेंबली से कांग्रेस पार्टी के इकलौती महिला प्रत्याशी कनीज फातिमा ने चुनाव जीत लिया है जबकि दूसरे नंबर पर अब्दुल हमीद रहे हैं।

गुलबर्गा विधानसभा सीट से कनीज फातिमा ने  जीत हासिल की है  वही आपको बता दें कि हिजाब को लेकर उठे मामले में फातिमा ने विरोध किया था क्योंकि 2022 में तत्कालीन कर्नाटक सरकार ने स कॉलेजों में बुर्के को प्रतिबंधित कर दिया था ऐसे में फातिमा ने सवाल उठाए थे और उन्होंने कहा था कि हिजाब पहनना हमारा अधिकार है ऐसे में स्वतंत्र भारत में हमें अपनी स्वतंत्रता है हम लोगों के उनके कपड़ों पर सवाल नहीं करते ऐसे में छात्राओं को इस मुद्दे पर कॉलेज जाने से नहीं रोका जा सकता है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने पर उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटी अपनी खुशी का इजहार किया उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे हैं ।

इसी तरह से देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं मगर बड़ा सवाल है कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री आप कौन होगा सिद्धारमया या डीके शिवकुमार  कौन होगा  सीएम ? 

इसको लेकर कांग्रेस पार्टी में विचार मंथन शुरू हो गया है कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे का गृह राज्य है ऐसे में कांग्रेस पार्टी सभी पहलुओं पर ध्यान में रखते हुए विचार मंथन करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!