जन समर्थन ना मिलने पर बौखलाई कांग्रेस, करन माहरा ने गढ़वाल वासियों को किया अपमानित : आशा नौटियाल
1 min readजन समर्थन ना मिलने पर बौखलाई कांग्रेस, करन माहरा ने गढ़वाल वासियों को किया अपमानित : आशा नौटियाल
ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून,
भाजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है कि थूक रहे हैं दुनिया के लोग ,गढ़वाल के लोगों का खून पानी है, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है ।
जिस पर भाजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कड़ी नाराजगी जताई है उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है । प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़वाल वासियों का अपमान किया है उनको सार्वजनिक तौर से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि गढ़वाल वीरों की भूमि है। गढ़ कन्या वीरांगना तीलू रौतेली की भूमि है। यहां के लोगों का चाहे स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन रहा हो या फिर उत्तराखंड राज्य के गठन का आंदोलन धाम हो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। हमेशा इंसाफ के लिए आवाज बुलंद करते आए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने वीरांगना की भूमि के लोगों को अपमानित किया है।
भाजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेसी पार्टी लगातार अपना जनाधार खोती जा रही है । जिसकी बौखलाहट कांग्रेस पार्टी की हर मोर्चे पर दिखाई दे रही है।
कांग्रेस भले ही गढ़वाल में न्याय की यात्रा निकालने का दावा किया हो मगर उसे जन समर्थन नहीं मिला है। यात्रा पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। मगर स्थानीय लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी की चाल चरित्र और चेहरा किस तरह का है।
जन समर्थन ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बौखलाहट भी उजागर हुई है यह जगजाहिर है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला था 2017 ,2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक बौखलाहट का परिचय दे रहे।
भाजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सवाल उठाया है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान का बयान आया है यह बहुत ही निंदनीय है कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि क्या करण मेहरा गढ़वाल के अध्यक्ष है या कुमाऊं ? कांग्रेस पार्टी विभाजन की राह पर चल रही है। कांग्रेस पार्टी नाच ना आवे आंगन टेढ़ा की कहावत को चरितार्थ कर रही है।