Big news कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा ने दी कांग्रेश के पटखनी
1 min read

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा ने दी कांग्रेश के पटखनी
ब्यूरो रिपोर्ट
बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा का दामन थाम लिया है चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है पार्टी जिस तरह से चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही थी ।
ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी के प्रत्याशी भाजपा के प्रदेश में सियासी गर्मी तेज हो गई है कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद बागेश्वर सभा सीट खाली हुई है ऐसे में 5 सितंबर को विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी मनोनीत किया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा अब बागेश्वर में डेरा डाल रहे है।
कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 2022 में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले रंजीत दास आज भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है । उप चुनाव के पहले जिस तरह से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है ऐसे में सवाल उठता है कि विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी अब अपना प्रत्याशी किसे बनाएगी कांग्रेस पार्टी के सामने अब धर्म संकट खड़ा हो गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बसंत कुमार को कांग्रेस पार्टी अब अपने खेमे में शामिल कराने की पुरजोर कोशिश कर रही है मगर ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई।