South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

Big news Haldwani riot हल्द्वानी दंगे में पांच महिला उपद्रवी गिफ्तार

1 min read

Haldwani riot हल्द्वानी दंगे में पांच महिला उपद्रवी गिफ्तार

हल्द्वानी दंगे में पांच महिला उपद्रवी, शहनाज रेशमा सोनी, शमशीर, सलमा को गिरफ्तार किया है 8 फरवरी को हुएदंगे में 89 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके। आज पांच महिला उपद्रवी गिरफ्तार हुई है जिनसे पूछताछ की जा रही है

एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी,हल्द्वानी  दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया है अभी तक कुल 89 उपद्रवियों को जेल गया है

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में *थाना-बनभूलपुरा* में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024दर्ज किये गये हैं।

TV 100 एमडी कुलीन गुप्ता का हुआ  निधन
उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये  प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी

उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है

गिरफ्तार महिला उपद्रवी

1. शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

2. सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

3. शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

4. सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

5. रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।

अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवियों* की गिरफ्तारी की गयी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!