South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

MP CM Mohan yadav in Ayodhya , कल 4 मार्च को सीएम मोहन यादव ,कैबिनेट के साथ करेंगे श्री रामलला के दर्शन

1 min read

MP CM Mohan yadav , कल 4 मार्च को सीएम मोहन यादव ,कैबिनेट के साथ करेंगे श्री रामलला के दर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

MP chief Minister Mohan Yadav in Ayodhya मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री महेश यादव के  4 मार्च को 65  सदस्यीय दल अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन करेगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री अधिकारी विधायक भी शामिल हैं 1:45 बजे विशेष विमान से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव MP chief Minister Mohan Yadav महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह पार्टी संगठन की तरफ से शैलेंद्र मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी कैबिनेट का स्वागत करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरी कैबिनेट के साथ राम लला के करेंगे दर्शन

 

आपको बता दें कि सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ में रामलला के दर्शन किए थे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ में अयोध्या में जाकर रामलला के दर्शन किए इसी तरह से राजस्थान के मुख्यमंत्री भी दर्शन कर चुके हैं कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री दर्शन कर चुके हैं।

4 मार्च को पूरी कैबिनेट के साथ प्रभु श्री राम के करेंगे दर्शन :मोहन यादव

 प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि वह अपनी पूरी कैबिनेट के साथ में 4 मार्च को अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल के दर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाएगी। उनका कहना है कि बहुत ही यह सौभाग्य का दिन है कि प्रभु श्री राम का दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया है कि उनके कुशल नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण होने से देश का गौरव बढ़ा है और विश्व पटल पर भारत का स्वाभिमान बढ़ा है उनका कहना है कि 65 सदस्य डेलिगेशन के साथ अयोध्या भगवान श्री राम का दर्शन करने के लिए 4 मार्च को हुए पहुंच रहे हैं।

लखनऊ में भाजपा ने किया यादव महासम्मेलन 

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव दो दिनों से लखनऊ प्रवास पर हैं आज लखनऊ में यादव सम्मेलन में उन्होंने हिस्सा लिया इस मौके पर प्रदेश भर के पार्टी के वरिष्ठ यादव कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर भाजपा की नीतियों योजनाओं को लेकर के चर्चा की गई भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर काम कर रही है इस पर विचार मंथन किया गया।   भाजपा की यादव महा सम्मेलन को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं गरम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!