Teelu Rauteli award ceremony in Dehradun राज्य स्त्रीशक्ति तीलू रौतेली पुरूस्कार (2023-24) एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार (2023-24) समारोह
1 min read![](https://www.southasia24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240808-WA0030-1024x683.jpg)
![](https://www.southasia24x7.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-30-at-2.10.59-PM.jpeg)
![](https://www.southasia24x7.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-16-at-10.54.11-PM.jpeg)
![](https://www.southasia24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-05-at-1.51.35-PM.jpeg)
Teelu Rauteli award ceremony in Dehradun राज्य स्त्रीशक्ति तीलू रौतेली पुरूस्कार (2023-24)
एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार (2023-24) समारोह
By दीपक नारंग
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य स्त्रीशक्ति तीलू रौतेली पुरूस्कार (2023-24) एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार (2023-24) समारोह का आयोजन सभागार संस्कृति विभाग, हरिद्वार बायपास रोड, देहरादून में दिनांक 08 अगस्त 2024 को किया गया।
सर्वप्रथम रेखा आर्य मंत्री ने सभागार संस्कृति विभाग के प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर राज्य की समस्त महिलाओं को समर्पित किया और उत्तराखंड के साथ-साथ भारत की समृद्धि की कामना की।
श्रीमती रेखा आर्या, मंत्री, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड, उमेश शर्मा काऊ, विधायक, रायपुर, मधु भट्ट, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के करकमलो से उत्तराखण्ड की 13 महिलाओं ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरूस्कार तथा 32 महिलाओं ने राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार प्राप्त किये।
Teej celebration in Dehradun शिक्षकाओं और छात्र-छात्राओं ने उल्लास से मनाया तीज का पर्व
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से समस्त तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं एवं पुरस्कृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बालिकायें एवं महिलाएं पुरुस्कार प्राप्त विजेताओं के आदर्शों का अनुकरण करते हुए उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं बड़े सपने देखें व उनको सच करने का प्रयास करें, राज्य सरकार उनके साथ है।
रेखा आर्या, मंत्री ने पुरूस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए कहा कि पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं उत्तराखण्ड के साथ ही देश की महिलाओं के लिए आदर्श उदाहरण है व उत्तराखण्ड सरकार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करेगी। उन्होंने आशा प्रकट की कि आने वाले समय में खेल जगत में उत्तराखण्ड की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगीं। उन्होंने आंगनवाड़ी बहिनों के समर्पण के लिए धन्यवाद किया और कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी की पूरी टीम महिला सशक्तिकरण के सभी संभव प्रयास करेगी। माo मंत्रीजी ने पुरूस्कार की राशि विजेताओं के खातों में ऑनलाइन जारी की।
उमेश शर्मा काऊ, विधायक, रायपुर एवं मधु भट्ट, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के साथ विभाग की योजनाओं को जोड़ने के लिए माo मंत्रीजी रेखा आर्य के प्रयासों की प्रसंशा की।
राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों के द्वारा विषम परिस्थितियों शिक्षा, समाज सेवा, साहसिक कार्य, खेल, कला क्राफ्ट, संस्कृति, पर्यावरण एवं कृषि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एवं किशोरियों को राज्य स्त्रीशक्ति ’’तीलू रौतेली’’ पुरूस्कार प्रतिवर्ष वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस 08 अगस्त, को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में प्रदान किया जाता है। चयनित महिला को प्रशस्ति पत्र, रू0 51,000/- की धनराशि तथा स्मृति चिन्ह् प्रदान किया जाता है।
राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार हेतु राज्य में न्यूनतम 05 वर्ष से निरन्तर कार्यरत् आंगनवाड़ी कार्यकत्री /मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री जिनके केन्द्र पर ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 6 वर्ष के न्यूनतम 08 बच्चे एवं शहरी क्षेत्रों मे न्यूनतम 18 बच्चें पंजीकृत हो एवं समस्त लाभार्थी पोषण ट्रेकर एप में पंजीकृत हो। आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन, केन्द्रों में अभिलेखों का उचित रख-रखाव, अनुपूरक पोषाहार का नियमित वितरण एवं जनसमुदाय को योजनाओं के प्रति जागरूक किया हो
, कुपोषण उन्मूलन हेतु विशेष प्रयास किया हो एवं वर्ष में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का नियमित आयोजन किया हो, आगंनवाड़ी केन्द्र व केन्द्र के आस-पास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया हो, उनकी कार्यप्रणाली में बेहतर परिणाम एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से इस पुरूस्कार में कार्यकत्री को रू0 51,000/- की धनराशि आनलाईन, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह् प्रदान किया जाता है।
Helicopter crash 5 death, Nepal हेलीकॉप्टर क्रैश 5 की मौत 3 मिनट में टूटा टर्मिनल का संपर्क
पुरुस्कार विजेताओं ने अपने जीवन संघर्षों की जानकारी श्रोताओं को दी। उन्होंने अपने संदेश मेंo मुख्यमंत्रीजी व मंत्री रेखा आर्या को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला शक्ति को प्रोत्साहित कर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है जो निश्चित ही प्रसंशा की पात्र है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीको के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है इसके लिए विभिन्न विभागों की ओर से जहां जरूरत होगी सहयोग प्रदान किया जाएगा। पदमश्री माधुरी बर्थवाल ने सास्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया…..हम हैं नारी उत्तराखंड की।