वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए गोपेश्वर में हुआ “सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव-2024” का आयोजन
1 min read

वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए गोपेश्वर में हुआ “सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव-2024” का आयोजन
By सोहन सिंह चमोली
अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 गोपेश्वर” में बाल-वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक और गणितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए विकासखंड स्तर पर “सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव-2024” का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय *”जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण का एकीकरण”* था। इसमें विकासखंड दशोली के सभी विद्यालयों के कक्षा- 6 से 12 तक के बाल-वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ” पंकज उप्रेती” खंड (शिक्षा अधिकारी दशोली),
विशिष्ट अतिथि ” करमवीर सिंह” (प्रधानाचार्य रा0इ0का0 गोपेश्वर), और ब्लॉक-समन्वयक “श्री ओ0पी0पुरोहित” तथा ब्लॉक सह-समन्वयक ” गीता डिमरी” ने दीप-प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के साथ किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा अपनी वैज्ञानिक सोच को अपने विज्ञान मॉडल्स, कविता-पाठ, विज्ञान ड्रामा व विज्ञान-प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सबके सामने रखा।
पूरी प्रतियोगिता ब्लॉक-समन्वयक “ओ0पी0पुरोहित” तथा ब्लॉक सह-समन्वयक “गीता डिमरी” के दिशानिर्देशन में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मंच-संचालन का कार्य ” अनूप खंडूरी” व ” दीवान सिंह नेगी” ने किया।
ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता छात्र/छात्रायें अब जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।
इस अवसर मनमोहन खाली, रेखा कंडेरी, अनिता रावत, दिव्या पंवार, राकेश मैखुरी, प्रभात रावत, ललिता रावत, संजय पुरोहित, ताजबर सिंह सजवाण, प्रियंका बिष्ट, रोशन बड़वाल, धनपत लाल शाह, रचियता पंवार, आभा नेगी, धनपत लाल शाह, नरेंद्र सिंह तथा विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
*ब्लॉक-समन्वयक*
*ओ0पी0पुरोहित*
*_(विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम आपको अलग से PDF में भेज रहे हैं)
बाल विज्ञान प्रतियोगिता एक ऐसी प्रतियोगिता है जो बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी रुचि और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न विज्ञान संबंधी परियोजनाओं और प्रयोगों के माध्यम से अपनी ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
बाल विज्ञान प्रतियोगिता के उद्देश्य:
1. बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाना।
2. बच्चों को विज्ञान संबंधी ज्ञान और कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करना।
3. बच्चों को अपनी परियोजनाओं और प्रयोगों के माध्यम से अपनी कल्पना और सृजनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर देना।
4. बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने करियर के अवसरों के बारे में जानकारी देना।
बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए विषय:
1. भौतिकी
2. रसायन विज्ञान
3. जीव विज्ञान
4. गणित
5. कंप्यूटर विज्ञान
6. पर्यावरण विज्ञान
बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए आयु सीमा:
1. जूनियर वर्ग: 10-14 वर्ष
2. सीनियर वर्ग: 14-18 वर्ष
- बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार:
1. नकद पुरस्कार
2. ट्रॉफी
3. प्रमाण पत्र
4. विज्ञान संबंधी पुस्तकें
5. विज्ञान संबंधी उपकरण
बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें
3. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
4. पंजीकरण शुल्क जमा करें