गोपेश्वर विधिक जगरूकता हुआ आयोजन
1 min read

गोपेश्वर विधिक जगरूकता हुआ आयोजन
सोहन सिंह
समाज के कमजोर वंचित वर्गों के लिए निष्पक्ष और सार्थक न्याय सुनिश्चित करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली द्वारा आज को तहसील जोशीमठ के दूरस्थ क्षेत्र रेणी गांव में चिपको आंदोलन की प्रणेता/ पर्यावरण संरक्षण को महत्व देने वाली स्वर्गीय गौरा देवी की 51वीं वर्ष गांठ के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया!!
IAS आनंद वर्धन होंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव ?
सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली पुनीत कुमार द्वारा शिविर मैं उपस्थित आम जनमानस को विधिक जानकारियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संबंध में तथा पेड़ों का हमारे जीवन में क्या महत्व है के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई,।
साथ ही कानूनी तौर पर समाज के कमजोर और बहिष्कृत समूहों को प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व करना, विधिक जागरूकता/ साक्षरता शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है जिससे समाज के हर तबके का व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे!
उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता है जिसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 में प्राविधान सुनिश्चित किए गए हैं।
इस मौके पर मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा ने विधिक सेवायें क्या है, निःशुल्क सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के मानक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति के कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
राष्ट्रीय पिकलबॉल चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
इस शिविर में पुनीत कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के साथ-साथ समीर बहुगुणा मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्श दाता, मोहन पंथ अधिवक्ता पॉक्सो, ओम प्रकाश डोभाल व शशि थपलियाल प्राविधिक कार्यकर्ता/अधिकार मित्र, तहसील विधिक सेवा समिति जोशीमठ एवं क्षेत्र के आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया!